पीएम मोदी का कश्मीरवासियों को संदेश, ईद को लेकर सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि…

पीएम मोदी का कश्मीरवासियों को संदेश, ईद को लेकर सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि…

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि उन्हें 12 अगस्त को ईद मनाने में किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े. केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया.

 

अपने संबोधन में मोदी ने यह भी कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर के उन लोगों को हरसंभव मदद मुहैया करा रही है जो कहीं और रहते हैं और त्योहार मनाने के लिए अपने घर लौटना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जम्मू-कश्मीर के दोस्तों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी और उनकी कठिनाइयां कम हो जाएंगी.”

मोदी ने कहा, ‘‘सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जम्मू-कश्मीर में लोगों को ईद मनाने में किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े.” उन्होंने इस मौके पर लोगों को ईद की शुभकामनाएं भी दीं.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading