पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कद्दावर नेता रोशन बेग को कांग्रेस ने सस्पेंड किया

पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कद्दावर नेता रोशन बेग को कांग्रेस ने सस्पेंड किया

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर विधायक आर रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केपीसीसी द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को मंजूरी दी।’’

इसमें कहा गया, ‘‘उन्हें इस मामले में हुई जांच के आधार पर तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।’’

कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता रोशन बेग अब पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद रोशन बेग ने अपनी ही पार्टी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए. लोकसभा चुनाव के बाद रोशन बेग ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों के मन में डर पैदा किया गया और उस डर की वजह से मुसलमान एक खास विचार पर काम करते हैं.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں