पाकिस्तान की अकड़ पड़ी ढीली, भारत से दवा के आयात को दी मंजूरी

पाकिस्तान की अकड़ पड़ी ढीली, भारत से दवा के आयात को दी मंजूरी

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद नई दिल्ली के साथ द्विपक्षीय रिश्तों में तनातनी के बीच पाकिस्तान ने जीवन रक्षक दवाओं की भारत से आयात की इजाजत दे दी, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत को दवाओं के निर्यात की भी इजाजत दी गई। सोमवार को पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से इसकी इजाज दी गई है, जिसने इस बारे में एक वैधानिक नियामक आदेश भी जारी किया है। जियो न्यूज ने इस खबर की जानकारी दी।

भारत की तरफ से जम्मू कश्मीर को विशेष अधिकार देनेवाले अनुच्छेद को खत्म करने के बाद पाकिस्तान लगातार नई दिल्ली के खिलाफ विरोधी कदम उठा रहा था। पाकिस्तान ने उसके बाद भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को रोक दिया और इस्लामाबाद से भारतीय राजदूत को निष्कासित कर दिया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں