पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला पुष्पा कोहली बनी पुलिस अफसर !

पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला पुष्पा कोहली बनी पुलिस अफसर !

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पहली बार किसी हिंदू महिला की नियुक्ति सब इंस्पेक्टर के पद पर हुई है। पुष्पा कोहली को यह उपलब्धि प्रांतीय पुलिस परीक्षा पास करने पर हासिल हुई है। पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने मंगलवार देर रात एक ट्वीट के जरिये यह बात कही। देव ने कहा, ‘पुष्पा कोहली सिंध पब्लिक सर्विस कमीशन की प्रतियोगी परीक्षा पास करने और सहायक सब इंस्पेक्टर नियुक्त होने वाली पहली हिंदू महिला बन गई हैं। उन्हें और शक्ति मिलें।’

इसले पहले जनवरी में सुमन पवन बोदानी पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला जज के पद पर नियुक्त हुई थीं। सिंध के शहाददकोट जिले की रहने वाली सुमन ने न्यायिक सेवा परीक्षा में 54वां स्थान प्राप्त किया था। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में 75 लाख हिंदू हैं। सबसे ज्यादा हिंदू आबादी सिंध प्रांत और उसके आसपास के इलाकों में ही निवास करती है। सिंध प्रांत से अक्सर हिंदू लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण की भी खबरें आती रहती हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں