पाकिस्तान का वीडियो, ‘लव जिहाद’ में फंसाकर महिला को प्रताड़ित किए जाने के दावे से वायरल

सोशल मीडिया में एक वीडियो, जिसमें महिला खुद के साथ हुए घरेलू हिंसा के बारे में विवरण दे रही हैं, इस वीडियो को “लव जिहाद” का बताकर साझा किया जा रहा है। वीडियो के साथ साझा संदेश में बताया गया है कि यह महिला टिक टॉक पर मुस्लिम व्यक्तिओं को फॉलो करती थी और इस एप्प पर इन्हें सात लोगों ने फंसा लिया था। संदेश में महिला को “धर्मनिरपेक्ष” बताया गया है।

 

एक और मोहतरमा लव जिहाद में गई। और इनको मारा पीटा गया पेसाब पिलाई गई। ये सेक्युलर थी। और बोलती थी ये बहुत अछे होते है।tik tok पर सभी मुस्लिमों को करती थी fallow वही से इन्हें फँसाया गया। 7 लड़कों ने…….

Posted by Harishchand Chauhan on Sunday, 18 August 2019

अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे को याद करते हुए महिला ने बताया कि एक दिन उसका पति अचानक से घर आया जब वो सो रही थी और वह उसे पीटने लगा। उसने बताया कि उसकी सास भी इस अपराध में भागीदार थी। उसके बाद एक अन्य क्लिप को वीडियो में दिखाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति रोती हुई महिला को रिकॉर्ड कर रहा है। वह व्यक्ति कह रहा है कि उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया था, उसके चेहरे और बालों पर भी पेशाब डाला गया। वह व्यक्ति अपने कृत्य को यह कह कर सही ठहराता है कि महिलाएं शादी के बाद इसी तरह के व्यवहार के लायक हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को कई उपयोगकर्ताओं द्वारा साझा किया गया है। वीडियो के तीसरे भाग में घायल महिला का उपचार करवाते हुए देखा जा सकता है।

यह वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर समान दावे से प्रसारित है –“एक और मोहतरमा लव जिहाद में गई। और इनको मारा पीटा गया पेसाब पिलाई गई। ये सेक्युलर थी। और बोलती थी ये बहुत अछे होते है।tik tok पर सभी मुस्लिमों को करती थी fallow वही से इन्हें फँसाया गया। 7 लड़कों ने.”

पाकिस्तान का वीडियो

इस वीडियो को सबसे पहले पाकिस्तानी पत्रकार इक़रार उल हसन द्वारा 13 अगस्त को पोस्ट किया था। उनके ट्वीट के अनुसार, महिला इटालियन-पाकिस्तानी है।

उसी दिन हसन ने महिला के पति, अली जाबिर मोती के खिलाफ कराची के दाराखान पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई FIR की कॉपी को ट्वीट किया था।

कराची में इटालियन दूतावास ने इस बात का संज्ञान लिया और ट्वीट किया कि उस महिला को बचाया गया है और उसकी माँ के साथ उसे वापस मिलाया गया है। प्रताड़ित करने वाला पति फरार है लेकिन सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, यह दावा किया गया कि यह व्यक्ति दाऊद इब्राहिम के सहयोगी और आतंकवादी का बेटा है। पाकिस्तानी राजनेता इरुम अज़ीम फ़ारूक़ ने समान ट्वीट किया था।

इस प्रकार, कराची में एक इटालियन-पाकिस्तानी महिला के साथ उसके पति द्वारा दुर्व्यवहार करने का वीडियो भारतीय सोशल मीडिया में वायरल है। साथ में झूठा दावा किया गया है कि यह महिला मुस्लिम व्यक्ति को टिक टॉक एप्प पर मिली थी और बाद में उससे शादी कर ली।

The post पाकिस्तान का वीडियो, ‘लव जिहाद’ में फंसाकर महिला को प्रताड़ित किए जाने के दावे से वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading