पाकिस्तान का वीडियो जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा बाइक की सीट से हथियार ज़प्त करने के दावे से साझा

“लोग कहते है की पुलिस जान बुजकर गाड़ी रोकते है, अब इसको क्या कहेंगी जनता ? पुलिस जम्मू कश्मीर”

उपरोक्त संदेश के साथ सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, जिसमें वर्दी पहने हुए दो लोग एक दोपहिया वाहन की सीट को खोल रहे हैं, जिसमें से हथियारों और सैकड़ों बुलेट मिलते है।

 

लोग कहते हैं कि पुलिस वाले जान बूझकर गाड़ी रोकते हैं! अब इसको क्या कहेगी जनता ? पुलिस जम्मू कश्मीर!!

Posted by Anoop Awasthi on Tuesday, 24 September 2019

यह वीडियो 4:19 मिनट का है और कुछ उपयोगकर्ता द्वारा इसे समान दावे के साथ साझा किया गया है, जिससे यह पता चलता है कि यह वीडियो व्हाट्सअप पर भी प्रसारित है। प्रसारित दावे के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बाइक की सीट में छुपे हथियारों को बरामद किया है।

यह वीडियो ट्विटर पर साझा किया गया है।

पाकिस्तान का वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ ने अपनी जांच में पाया कि प्रसारित वीडियो जम्मू-कश्मीर का नहीं है जैसा कि दावा किया गया है। यह वास्तव में पाकिस्तान से है और यह हाल की घटना है। ऑल्ट न्यूज़ ने अपनी पड़ताल वीडियो में दिख रहे कर्मियों की वर्दी से शुरू की। काले रंग की शर्ट और खाखी पेंट पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों की पुलिस द्वारा पहनी जाती है।

उर्दू कीवर्ड्स के साथ सर्च करने पर हमने पाया कि यह घटना कोहट में हुई थी, जो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (पूर्व में NWFP) क्षेत्र में है। इस वीडियो को कोहाट पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज ने 17 सितंबर को पोस्ट किया था। वीडियो के विवरण के मुताबिक, कोहाट पुलिस ने एक चेकपोस्ट के पास मोटरसाइकिल को ज़ब्त कर एक तस्करी अभियान का पर्दाफाश किया था। मोटरसाइकिल की सीट से एक राइफल, चार पिस्तौल, 60 चार्जर और 1,600 कारतूस बरामद किए गए थे। घटना के बाद तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।

 

کوہاٹ/ اسلحہ برآمد

کوہاٹ: شکردرہ پولیس نے اسلحہ سمگل کرنے کی کوشش ناکام بنادی ہے

کوہاٹ: شکردرہ پولیس کی گرگرو کنڈاؤ چیک پوسٹ پر کامیاب کاروائی

کوہاٹ: ناکہ بندی کی کاروائی میں چیکنگ کے دوران موٹر سائیکل کے خفیہ خانے سے بڑی تعداد میں اسلحہ و ایمونیشن برآمد

کوہاٹ: کاروائی میں ہتھیاروں کے بین الصوبائی سمگلر بصیر سکنہ گودی بانڈہ کوہاٹ کو حراست میں لیا گیا

کوہاٹ: پکڑے گئے اسلحے میں 1ریپیٹر, 1رائفل , 4 پستول,6 چارجر اور 1600 کارتوس شامل ہیں

کوہاٹ: پکڑا جانیوالا اسلحہ موٹر سائیکل کے ذریعے درہ آدم خیل سے پنجاب سمگل کیا جارہا تھا

کوہاٹ: کاروائی کے دوران اسلحہ کی بھاری کھیپ سمیت گرفتار سمگلر کے خلاف تھانہ شکردرہ میں مقدمہ درج کرلیا گیا. ایس ایچ او یوسف حیات

Posted by DPO Kohat on Tuesday, 17 September 2019

यह दोहराया जा सकता है कि मोटरसाइकिल से हथियार बरामद करने वाला वायरल वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की है ना की जम्मू-कश्मीर की।

The post पाकिस्तान का वीडियो जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा बाइक की सीट से हथियार ज़प्त करने के दावे से साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading