पाकिस्तानी पत्रकार ने 2018 की घटना का वीडियो कश्मीर में हालिया स्थिति बताकर साझा किया

पाकिस्तान के प्रमुख पत्रकार और एंकर हामिद मीर ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ लोगों को सुरक्षा बल की गाड़ी के सामने बैठे हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दी जारी रही टिप्पणी में सुना जा सकता है कि भारतीय सुरक्षा बल पत्थरबाजों से बचने के लिए स्थानीय लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। मीर द्वारा वीडियो के साथ साझा किये गए संदेश के मुताबिक,“जम्मू-कश्मीर का हालिया वीडियो (16 अगस्त) श्रीनगर के उपनगर के इलाके में है, जहां भारतीय सेना ने 4 युवाओं को अपने ढाल के रूप में लेने के लिए हिरासत में लिया है। कुछ लड़के पत्थरबाज़ी कर रहे हैं और बहादुर सेना के सिपाही उन्हें जवाब देते हुए कह रहे है -“अब पत्थर फैको”, इस प्रकार यह दावा करते हुए कि यह वीडियो अनुच्छेद 370 पर किए गए फैसले के बाद कश्मीर की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है। हालांकि, उन्होंने अब अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है, लेकिन ट्वीट का आर्काइव आप यहां देख सकते हैं।

hamid mir

 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अलग अलग तरीके से प्रसारित किया जा रहा है।

2018 का वीडियो

कई लोगों ने मीर के ट्वीट पर कमेंट किया कि यह वीडियो पुराना है। ऑल्ट न्यूज़ ने पुरानी सभी ‘human shield’ से संबधित खबरों की खोज की, और हमें स्क्रॉल और टाइम्स ऑफ़ इंडिया  द्वारा प्रकाशित लेख मिले, जिसमें मीर द्वारा साझा किये गए समान वीडियो के बारे में बताया गया है। दोनों लेख जून 2018 में प्रकाशित किये गए थे और उसमें बताया गया था कि यह घटना 18 जून, 2018 में हुई थी। यह वीडियो कथित तौर पर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के सामबोरा गांव में रिकॉर्ड किया गया था।

स्क्रॉल की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक कमांडेंट संजय शर्मा ने कहा कि उनके किसी भी कर्मी को वीडियो में नहीं देखा गया। सेना ने स्क्रॉल के सवालों का जवाब नहीं दिया और कहा कि वे तथ्यों का पता लगा रहे हैं। हालाँकि, स्क्रॉल ने कुछ ऐसे लोगों के साथ बात की, जिन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया गया था और उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने चार लोगों को उनके घरों से निकाला और उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया।

इस प्रकार, सुरक्षा बलों का वीडियो 2018 की एक कथित घटना है, जिसे हाल की घटना के रूप में साझा किया गया। मीर ने पहले भी कई बार भ्रामक वीडियो साझा किए हैं और इसके खुलासे के बाद भी उन्होंने डिलीट नहीं किया है (1, 2)।

The post पाकिस्तानी पत्रकार ने 2018 की घटना का वीडियो कश्मीर में हालिया स्थिति बताकर साझा किया appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں