पाकिस्तानी क्रिकेटर मिस्बाह उल हक़ ने कोच बनने को लेकर किया बड़ा खुलासा!

पाकिस्तानी क्रिकेटर मिस्बाह उल हक़ ने कोच बनने को लेकर किया बड़ा खुलासा!

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान मिस्बाह उल हक़ ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के अगले मुख्य कोच बनने जा रहे हैं।

द नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन नहीं किया है। मिस्बाह ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में दूसरे दिन के अभ्यास के बाद बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरा पूरा ध्यान कैम्प की ओर है।

मैं केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाडिय़ों पर विशेष ध्यान दे रहा हूं। मेरा लक्ष्य खिलाडिय़ों को बेहतर फिटनेस मुहैया कराना और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनना है।’’

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, 45 वर्षीय मिस्बाह ने राष्ट्रीय टीम के कप्तान के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीब) को कप्तान के बारे में अंतिम फैसला करना है।’’

18 खिलाड़ी मिस्बाह की निगरानी में एनसीए में जारी प्री-सीजन ट्रेनिंग कैम्प में भा ले रहे हैं। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘खिलाडिय़ों को घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा। हालांकि केवल फिटनेस ही मापदंड नहीं होगा।’’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading