नेतन्याहू का प्लान फेल अवैध बस्तियों से भाग रहे हैं यहूदी!

नेतन्याहू का प्लान फेल अवैध बस्तियों से भाग रहे हैं यहूदी!

ग़ज्ज़ा पट्टी से लगे इलाक़ों की अवैध बस्तियों में रहने वाले ज़ायोनी सुरक्षा कारणों से इन इलाक़ों से भागने का मन बना रहे हैं। शुक्रवार को फ़िलिस्तीन अल-यौम वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़, ग़िलाफ़ ग़ज्ज़ा के इलाक़े में रहने वाले कम से कम 10 ज़ायोनी परिवारों का कहना है कि गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले ही वे इस इलाक़े को छोड़कर चले जायेंगे।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, इस्राईल के टीवी चैनल-13 का कहना है कि क़रीब एक साल पहले ज़ायोनी नागरिकों को ग़िलाफ़ ग़ज्ज़ा इलाक़े में बसाया गया था, लेकिन वे लोग अब इस इलाक़े में रहने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़ायोनियों के फ़रार होने के फ़ैसले से ज़ायोनी अधिकारी काफ़ी चिंतित हैं और उन्हें डर है कि कुछ लोगों के इस इलाक़े से चले जाने के बाद, अन्य लोग भी उनका अनुसरण कर सकते हैं।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading