21 जनवरी को कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें कुछ महिलाओं ने एक व्यक्ति को सार्वजनिक तौर पर नग्न कर प्रताड़ित किया है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी। ट्विटर उपयोगकर्ता @cbpunjabi ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, “(TTC न्यूज़)अंबाला शहर के जैन बाजार में एक मुल्ले ने 5 साल की लड़की से रेप करने की कोशिश की जिसमें वहां की महिलाओं ने पकड़ कर उसको नंगा करके घुमाया ऐसे घिनौनी सोच वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।” इस ट्वीट को डिलीट किये जाने से पहले तक़रीबन 2,000 बार रिट्वीट किया गया था। (आर्काइव)
(TTC न्यूज़) अंबाला शहर के जैन बाजार में एक मुल्ले ने 5 साल की लड़की से रेप करने की कोशिश की जिसमें वहां की महिलाओं ने पकड़ कर उसको नंगा करके घुमाया ऐसे घिनौनी सोच वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। pic.twitter.com/m1YLMTrJXJ
— Abhishek Kumar Kushwaha (@imAbhishek_20) January 21, 2020
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस वीडियो को ट्विटर और फसबुक पर व्यक्ति को मुस्लिम बताते हुए साझा किया है।

सच्ची घटना, झूठा सांप्रदायिक दावा
ऑल्ट न्यूज़ ने गूगल पर रिवर्स सर्च किया और हमें 20 जनवरी, 2020 को प्रकाशित टाइम्स ऑफ़ इंडिया का एक लेख मिला, जिसमें वायरल वीडियो को भी शामिल किया गया है। लेख के शीर्षक का हिंदी अनुवाद है, “अम्बाला: प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति की नग्न अवस्था में परेड, नाबालिग लड़की के परिवार जनों ने की पिटाई।”

रिपोर्ट के अनुसार, अपराधी पवन उर्फ सोनू की तीन नाबालिग लड़कियों के परिवारजनों ने पिटाई की थी। शहर की पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 12 (यौन उत्पीड़न की सजा) के तहत बच्चों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत इस घटना के खिलाफ मामला दर्ज़ किया था। [रिपोर्ट में गलत तरीके से धारा 506 को 56 के रूप में दर्शाया गया है।]
चंडीगढ़ के अम्बाला की महिला पुलिसकर्मी सुनीता ढाका ने ऑल्ट न्यूज़ को बताया, “मैंने ही गिरफ्तारी की थी और इस बात की पुष्टि करती हूं कि इस मामले में कोई बलात्कार नहीं हुआ था और आरोपी मुस्लिम नहीं है। POCSO की धारा 12 और IPC की धारा 506 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।”
ढाका ने आगे बात करते हुए बताया, “जब तीन लड़कियां घर से वापस आ रही थीं, तब पवन ने उनका पीछा किया और उनसे अभद्र व्यव्हार किया। सबसे छोटी लड़की ने 20 जनवरी को स्कूल जाने से मना कर दिया क्योंकि उसकी क्लास जल्दी खत्म हो जाने वाली थी और उसे घर अकेले वापस जाना पड़ता। अंत में उस लड़की ने अपनी माँ को पवन के बारे में बताया और उसकी माँ ने अपनी सहेलियों के साथ लड़की का रास्ते में पीछा करने का निर्णय किया। उन्होंने पवन को पकड़ लिया और उसके बाद की घटना को वीडियो में देखा जा सकता है।”
वीडियो को ऐसे झूठे दावे से साझा किया गया, जो कि अपराध को बढ़ा चढ़ाकर बताता है और गलत तरीके से अपराधी को मुस्लिम बताया गया।
The post नाबालिग़ लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी को गलत तरीके से मुस्लिम बताया गया appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi