
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहा विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार से आज तक हिंदुस्तान में अबतक 21 लोगों की मौत हो चुकी गई, जिसमें एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। वहीँ सिर्फ यूपी में 18 लोगों की मौत की सुचना है।
जानकारी के अनुसार मेरठ में चार, बिजनौर, कानपुर, संभल में दो-दो, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद व वाराणसी और रामपुर में एक-एक की जान गई है। हालांकि आईजी कानून व्यवस्था ने आठ की मौत की पुष्टि की है। आज स्कूल कॉलेज बंद हैं। कई जिलों में इंटरनेट ठप है।
वहीँ ताज़ा जानकारी के मुताबिक यूपी में हुई हिंसा में शामिल 705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 4500 लोगों को निजी मुचलके पर पाबंद किया गया है। हिंसा में 263 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 57 पुलिसकर्मी को बुलेट इंजरी आई है। हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से 405 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK