नहीं, वीडियो में सरकार की आलोचना करती महिला, अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी नहीं हैं

फेसबुक पर एक वीडियो व्यापक रूप से वायरल है, जिसमें एक महिला को बयान देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ साझा किये गए सन्देश में दावा किया गया है कि यह महिला दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी है। महिला को लगातार मोदी सरकार की आलोचना करते हुए देखा जा सकता है। आयूब कुरैशी (आर्काइव) नामक एक फेसबुक उपयोगकर्ता ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, “अटल बिहारी वाजपेयी जी की भतीजी की राय सुनिए NRC CAA के बारे में।” कुरैशी के पोस्ट को करीब 38,000 बार शेयर और 8,900 बार लाइक किया गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी जी की भतीजी की राय सुनिए NRC CAA के बारे में।

Posted by Ayyub Qureshi on Monday, January 13, 2020

इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए ऑल्ट न्यूज़ के अधिकृत एप्प पर भी अनुरोध प्राप्त हुआ है।

महिला वाजपेयी की भतीजी नहीं

ऑल्ट न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो की स्क्रीन के नीचले भाग में दाये कोने पर स्त्रोत के रूप में “HNP न्यूज़” लिखा हुआ है।

यूट्यूब पर “HNP न्यूज़” कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें 3 जनवरी, 2020 को अपलोड किया हुआ यह समान वीडियो मिला। वीडियो में 1:35 मिनट पर महिला के परिचय को स्क्रीन पर देखा जा सकता है, जिसके मुताबिक उनका नाम आतिया अल्वी है जिन्हें कि दिल्ली से जुड़ी हुई एक सामाजिक कार्यकर्ता बताया गया है।

इसके अतिरिक्त, हमने दिवंगत वाजपेयी की भतीजी के बारे में गूगल पर सर्च किया और परिणामस्वरूप हमें कई मीडिया संगठनों की रिपोर्ट मिली। आज तक की 23 अगस्त, 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार, वाजपेयी की भतीजी का नाम करुणा शुक्ला है और उनकी उम्र 69 साल है। वायरल वीडियो में दिख रही महिला की उम्र वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला से काफी कम मालूम होती है।

इसके अलावा, ऑल्ट न्यूज़ से हुई बातचीत में अल्वी ने बताया कि, “मैं जामिया मिलिया में हुए एक प्रदर्शन में मौजूद थी और मैं अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी नहीं हूं।” 

इस तरह यह दोहराया जा सकता है कि सोशल मीडिया में दिल्ली की सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सरकार की आलोचना करने का वीडियो वाजपेयी की भतीजी के होने के गलत दावे से साझा किया जा रहा है।

झूठे दावे से वायरल है यह वीडियो

हमने पाया कि यह वीडियो समान दावे से फेसबुक पर व्यापक रूप से प्रसारित है।

इसके अतिरिक्त, इस वीडियो को ट्विटर पर भी समान दावे से पोस्ट किया गया है। (आर्काइव)

समान दावे के साथ यूट्यूब पर भी इस वीडियो को अपलोड किया गया है। (आर्काइव)

The post नहीं, वीडियो में सरकार की आलोचना करती महिला, अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी नहीं हैं appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading