नहीं, निर्मला सीतारमण ने नहीं कहा कि मोदी सरकार ने 35,000 करोड़ LED बल्ब वितरित किए

एक प्रमुख न्यूज़ चैनल CNBC Awaaz के स्क्रीनग्राफ को सोशल मीडिया पर पर साझा किया जा रहा है। इसमें दिखाया गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले बजट के दौरान यह दावा किया है कि भाजपा सरकार द्वारा देश में 35,000 करोड़ LED बल्ब वितरित किए हैं। ट्विटर हैंडल @AlkaMaverick ने इस तस्वीर को एक संदेश के साथ साझा किया है –“ये LED बल्ब किसको मिला है???? मुझे तो नहीं मिला..आपको???”

फेसबुक और ट्विटर पर कई उपयोगकर्ताओं द्वारा किये गए कमैंट्स से यह ज़ाहिर होता है कि लोगों को यह यकीन है कि निर्मला सीतारमण ने यह बयान दिया है।

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति चौबे ने भी इसी स्क्रीनशॉट को ट्वीट किया और सत्तारूढ़ पार्टी पर चुटकी भी ली।

तथ्य जांच

5 जुलाई को निर्मला सीतारमण द्वारा दिए गए भाषण को पूरा सुनने पर, ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि CNBC Awaaz द्वारा दिए गए आंकड़े गलत है। अपने भाषण में, वित्त मंत्री ने कहा था कि देश में 35 करोड़ (35,000 करोड़ नहीं) एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं।

नीचे दिए गए वीडियो में, सीतारमण को 1:06:48 पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि,“लगभग 35 करोड़ LED बल्ब उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किये गए हैं, जिससे सालाना 18,341 करोड़ रुपये की बचत होती है।”-(अनुवाद)

हमने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत केंद्रीय बजट की आधिकारिक वेबसाइट Indiabudget.gov.in पर उपलब्ध उनके भाषण के लिखित डॉक्यूमेंट के साथ इसे क्रॉस-चेक किया।

ऑल्ट न्यूज़ ने CNBC Awaaz से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि “35,000” एलईडी बल्ब, प्रसारण के दौरान हुई एक गलती थी। संगठन ने जब इस गलती की जानकारी मिली उसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया गया था।

निष्कर्ष के तौर पर, CNBC Awaaz के प्रसारण के स्क्रीनग्राफ को, जिसमें न्यूज़ चैनल ने गलती से वित्त मंत्री को उद्धृत किया था। इसे भाजपा सरकार पर सवाल उठाने और निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था।

The post नहीं, निर्मला सीतारमण ने नहीं कहा कि मोदी सरकार ने 35,000 करोड़ LED बल्ब वितरित किए appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading