नवाज़ शरीफ़ को मिली जमानत, तबियत खराब होने की वज़ह से अदालत ने राहत दी!

नवाज़ शरीफ़ को मिली जमानत, तबियत खराब होने की वज़ह से अदालत ने राहत दी!

पाकिस्तान की एक अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शुक्रवार को जमानत दे दी।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, शरीफ का एक ऐसी बीमारी का इलाज चल रहा है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती है।

अस्पताल में हैं भर्ती
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के 69 वर्षीय सुप्रीमो को सोमवार देर रात को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) कार्यालय से लाहौर में सर्विसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका प्लेटेलेट काउंट अचानक गिर गया था।

खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत
न्यायमूर्ति बकर नजाफी की अध्यक्षता वाली लाहौर उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय पीठ ने पीएमएल-एन अध्यक्ष शाहबाज शरीफ की याचिका पर सुनवाई की जिसमें धन शोधन के एक मामले में एनएबी की हिरासत में बंद उनके बड़े भाई को स्वास्थ्य के आधार पर रिहा करने का अनुरोध किया गया तथा इसे स्वीकार कर लिया गया।

पाकिस्‍तान के तीन बार रह चुके हैं प्रधानमंत्री
तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ के वकील अश्तर औसफ ने अदालत को बताया कि उनकी हालत ‘‘बहुत गंभीर’’ है और उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। एनएबी के लोक अभियोजक ने बचाव पक्ष की याचिका को चुनौती न देते हुए कहा कि चूंकि यह पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत की गंभीर हालत का मसला है इसलिए वह उनकी जमानत का विरोध नहीं करेंगे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں