नवाज़ शरीफ़ को एक बार फिर किया गया गिरफ़्तार!

नवाज़ शरीफ़ को एक बार फिर किया गया गिरफ़्तार!

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने गिरफ्तार कर लिया है। नवाज की यह गिरफ्तारी चौधरी सुगर मिल केस में हुई है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इससे पहले एनएबी ने शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। फिलहाल नवाज शरीफ अल-अजीजिया मिल्स करप्शन केस में सात साल की कैद की सजा काट रहे हैं।

आपको बताते जाए कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने चौधरी शुगर मिल घोटाला मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और शुक्रवार को उन्हें जवाबदेही अदालत के समक्ष पेश होना था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں