कश्मीर पर गृहमंत्री अमित शाह ने फिर दिया बड़ा बयान!

कश्मीर पर गृहमंत्री अमित शाह ने फिर दिया बड़ा बयान!

अमित शाह ने कहा हम कश्मीर मुद्दे पर किसी अन्य देश का हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति हो या कोई और, मोदी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है, इसमें हस्तक्षेप न करें।

महाराष्ट्र में बुलढाणा जिला के चिखली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम राजनीति से ज्यादा भारत के भविष्य की चिंता करते हैं।

कांग्रेसी कह रहे हैं कि अनुच्‍छेद 370 हटाने से महाराष्ट्र वालों को क्या मतलब जबकि सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं देश की समग्र जनता चाहती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे।

70 वर्षो से आतंक के साये में जी रहे कश्मीर में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, कांगे्रस और एनसीपी हमेशा 370 हटाने का विरोध किया, लेकिन भाजपा ने इसे हटाकर दिखा दिया।

कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद कहते थे कि 370 हटाने से कश्मीर में खून की नदियां बहेगी लेकिन वहां खून का एक कतरा भी नहीं बहा।

बता दें कि महाराष्ट्र में आगामी 21 तारीख को चुनाव होना है। दोनों खेमे चुनावी मैदान में खड़े हैं। एक ओर नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना है, दूसरी ओर एनसीपी और कांग्रेस है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, अमित शाह ने कहा हम कश्मीर मुद्दे पर किसी अन्य देश का हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति हो या कोई और, मोदी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है, इसमें हस्तक्षेप न करें।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں