नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की विशेष बैठक दारुल उलूम नदवातुल उलेमा लखनऊ में बुलाई गई है,जिसमें देशभर से तमाम वरिष्ठ सदस्य पहुंच चुके हैं,मीटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।

मीटिंग चलते इस बार पर्सनल लॉ बोर्ड मीडिया से दूरी बनाए हुए है,नदवे के कैम्पस में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
बैठक में जमीअत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी, मौलाना महमूद मदनी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद, महासचिव मौलाना वली रहमानी, सचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, जफरयाब जिलानी, मौलाना नदवी, मौलाना अजीज भटकली मौजूद हैं।
नदवे में होने वाली इस मीटिंग से भाजपा में बौखलाहट दिखाई देरही है,यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रज़ा ने एक विवादित वीडियो जारी किया है जिसमें पर्सनल लॉ और उसके जिम्मेदरों के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है।
मोहसिन रजा का सवाल है कि, ‘यह बैठक ऐसे समय पर बुलाई गई है, जब सुप्रीम कोर्ट राममंदिर पर फैसला देने वाला है. इस समय एक असंवैधानिक NGO जो हमेशा से देश के खिलाफ काम करता रहा है, हमेशा आतंकवाद के समर्थन में बोलता रहा है, NRC और तीन तलाक कानून के खिलाफ बोलता रहा है. उसने अचानक यह बैठक क्यों बुलाई है?’
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source