
कामा रेड्डी: कामा रेड्डी ज़िला के दोमाकंडा मंडल के मुलिया मंदिर के क़रीब एक ही ख़ानदान के 3 लोगो का बेदर्दी के साथ क़तल कर दिया गया। मरने वालों में बाप और बेटियां शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक़ भकनोर मंडल के जनगम पल्ली से संबंध रखने वाले बालिया और इस की 15 वर्षीय लड़की लता,5 वर्षीय लड़की चंदाना का गला काट कर क़तल कर दिया गया और तीनों की नाशें मंदिर के क़रीब पाई गई। शक किया जा रहा है कि बालिया का भाई रवी ने इन तीनों का क़तल कर दिया है क्योंकि बताया गया है कि दोनों भाईयों के बीच कई दिनों से ज़मीन का तनाव चल रहा था पुलिस तहक़ीक़ात कर रही है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source