दुबई में प्रधानमंत्री मोदी को दिया जारहा है UAE का सबसे बड़ा अवार्ड,राजकुमार ने किया शानदार स्वागत,देखिए

नई दिल्ली: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सँयुक्त अरब अमीरात पहुँचे जहां अरब शासकों के साथ दोनों देशों के आपसी मुद्दों पर चर्चाएँ करेंगे,प्रधानमंत्री मोदी के पहुँचने पर संयुक्त अरब अमीरात के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शानदार स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के दूसरे चरण के तहत पेरिस से यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचे. यूएई में आज पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ दिया जाएगा, इसकी घोषणा अप्रैल में की गई थी।

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ द्विपक्षीय, आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बातचीत करेंगे. वह विदेशों में नकदी रहित लेनदेन का विस्तार करने के लिए रुपे कार्ड का औपचारिक रूप से शुभारंभ भी करेंगे. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अबू धाबी पहुंचा हूं. शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ वार्ता को लेकर आशान्वित हूं और भारत तथा यूएई के बीच मित्रता के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी. यात्रा के दौरान आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना भी एजेंडे में होगा.’’

इसके बाद मोदी अबू धाबी से बहरीन जाएंगे जहां वह बहरीन के शाह शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा से बातचीत करेंगे और जी7 शिखर बैठकों में शामिल होने के लिए रविवार को फ्रांस लौटने से पहले खाड़ी क्षेत्र में सबसे पुराने श्रीनाथजी के मंदिर के पुनरुद्धार की औपचारिक शुरुआत के साक्षी बनेंगे।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading