दिल्ली हिंसा: हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाई स्थगित

दिल्ली हिंसा: हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाई स्थगित

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का शुक्रवार को पांचवां दिन है। इस सत्र की शुरुआत दिल्‍ली हिंसा पर विपक्ष के हंगामे के साथ हुई। लोकसभा में कार्रवाई के बावजूद दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा जारी रहा

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही आगामी 11 मार्च तक स्‍थगित कर दी गई। सदन में प्रधानमंत्री मोदी के उपस्‍थिति व दिल्‍ली हिंसा पर चर्चा की मांग की जा रही थी।

 

इस क्रम में लोकसभा ने आज स्‍पीकर की अध्‍यक्षता में हंगामे की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जिसमें सभी दलों के नेता शामिल होंगे।राज्‍यसभा अध्‍यक्ष वेंकैया नायडू ने भी सांसदों से निवेदन किया।

 

बाद में राज्‍यसभा को 11 मार्च तक स्‍थगित कर दिया गया। लोकसभा की भी कार्यवाही शुरू होने के दो मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक स्‍थगित कर दी गई थी लेकिन फिर इसका समय घटाकर 12 बजे तक कर दिया गया था।

 

लोकसभा की कार्यवाही आगामी 11 मार्च तक स्‍थगित कर दी गई।सदन में हंगामे के लिए कमेटी का गठन, 2-5 मार्च के बीच हंगामे की होगी जांच कमेटी के अध्‍यक्ष खुद लोकसभा स्‍पीकर होंगे, कमेटी में सभी दलों के नेता

 

संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष ने कई बार आपत्‍तिजनक टिप्‍पणी की है

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading