दिल्ली हिंसा पर बोले हामिद अंसारी- ‘हिंसा होती रही, सरकार सोती रही’

दिल्ली हिंसा पर बोले हामिद अंसारी- ‘हिंसा होती रही, सरकार सोती रही’

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुए हिंसक नरसंहार में अब 47 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसे लेकर पुरे देश में रोष का माहौल है। यहां तक तमाम राजनितिक पार्टियों ने आरोप प्रत्यारोप भी शुरू कर दिया है। वहीँ अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के दंगों का इशारा नेताओं की तरफ से दिया गया था और केंद्र सरकार चाहती तो इसे रोक सकती थी। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए हामिद अंसारी ने यह बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार को दिल्ली में हुए कत्लेआम के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार इस दौरान सोती रही।

पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘दिल्ली में कत्लेआम पहले भी हुए। लेकिन पहले कत्लेआम बाहर वाले आक्रमणकारी करते-करवाते थे। जैसे नादिरशाह, अहमद शाह अब्दाली ने आकर दिल्लीवालों को मारा। अब दूसरे तरह की हत्या हुई हैं। 1947 में जो हुआ सबसे भयानक था। लेकिन यह पहली बार है जब सब कह रहे हैं कि सरकार ने रोकने की कोशिश नहीं की।’

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन को लेकर शुरू हुए बवाल ने अब तक 47 लोगों की जिंदगी छीन ली है। वहीँ लगभग 250 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हजारों वाहन फूंक दिए गए, सैकड़ों मकान जले और दुकानें लूट ली गईं। अब पुलिस ने हिंसा पर काबू पा लिया है और दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाने की कवायद को भी तेज कर दिया है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading