दिल्ली हिंसा के खिलाफ सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस, अमित शाह का फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा

दिल्ली हिंसा के खिलाफ सोमवार को यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओंने राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह बने रहेंगे तब तक दिल्ली हिंसा की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है।

फोटोः विपिन

सोमवार दोपहर को प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष धीनिवास बीवी के नेतृत्व में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड से मार्च निकाला। लेकिन थोड़ी ही दूरी पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं पर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

फोटोः विपिन

युवा नेताओं ने वहीं पर पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर गृहमंत्री अमित शआह के खिलाफ नारे लगाए और दिल्ली दंगों में शाह की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं पर गृहमंत्री अमित शाह का एक पोस्टर निकाल कर अपना विरोध जताते हुए उसे फूंक दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं।

फोटोः विपिन

युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने इस दौरान कहा कि तीन दिनों तक दिल्ली हिंसा की आग में जलती रही, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह ने शांति की कोई अपील नहीं की। उन्होंने दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा तक नहीं किया और पुलिस को कार्रवाई करने तक से रोका। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

फोटोः विपिन

बता दें कि बीते हफ्ते उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 47 लोगों की अब तक मौत की पुष्टि हो चुकी है और करीब 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसको लेकर आज संसद का बजट सत्र का दूसरा भाग शुरू होते ही कांग्रेस ने दोनों सदनों में सरकार को घेरा। कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली हिंसा के फैलने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

फोटोः विपिन

वहीं इससे पहले सोमवार को सदन के शुरू होने से पहले राहुल गांध के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली हिंसा के खिलाफ संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा दिल्ली हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी और टीएमसी के सांसदों ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading