देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल एनडीटीवी के पत्रकार सौरभ शुक्ल और अरविन्द गुनासेकर के साथ हिंसक भीड़ ने मारपीट की जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं। एनडीटीवी की पत्रकार निधि राज़दान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।
देश की राजधानी दिल्ली में कल से कई जगह पर हिंसा हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गयी है। धारा 144 का कोई असर नहीं पड़ रहा है दंगाई अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा को अंजाम दे रहे हैं।
कपिल मिश्रा पर भड़के संजय सिंह, बोले- काश! इस गुंडे को जेल में डाल दिया होता तो दिल्ली जलती नहीं
इस हिंसा के शिकार पुलिस कर्मी, आम नागरिक से लेकर पत्रकार तक हो रहे हैं। पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं।
एनडीटीवी की पत्रकार निधि के मुताबिक, सौरभ शुक्ल और अरविंद गुनासेकर के साथ तब मारपीट की गयी जब वे हिंसा वाले इलाके में रिपोर्टिंग कर रहे थे। उन्मादी भीड़ बस नुकसान पहुंचा रही है।
Two of my colleagues @arvindgunasekar and @saurabhshukla_s were badly beaten by a mob just now in Delhi, they only stopped beating them after realising they are “our people- Hindus”. Absolutely despicable.
— Nidhi Razdan (@Nidhi) February 25, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
दिल्ली में अशांति फैला दी गयी है। माहौल पर जल्द से जल्द काबू न किया गया तो जान माल का और भी नुकसान हो सकता है।
The post दिल्ली : दंगाई भीड़ ने NDTV के पत्रकारों को बेरहमी से पीटा, जब पता चला ‘हिंदू’ हैं तब जाकर छोड़ा appeared first on Bolta Hindustan.