दिल्ली के एक PG कमरें की तस्वीरें JNU छात्रावास के रूप में वायरल

दो सिंगल बेड वाले एक रूम की तस्वीर सोशल मीडिया में इस दावे से वायरल है कि यह दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्रावास का कमरा है। फेसबुक पेज ‘I Support PM’ ने इस तस्वीर को पोस्ट किया है, जिसे अब तक करीब 12,000 बार शेयर और 6,200 बार लाइक किया जा चूका है। तस्वीर में अंकित संदेश के अनुसार, “आज 10Rs.में चाय समोसा नहीं मिलता और JNU के इन मुफ्तखोटों को दिल्ली जैसे शहर में 10Rs.में कमरा मिला हुआ है वो भी हमारे टेक्स के पैसों से !!!”

इस पोस्ट को 14 नवंबर को फेसबुक पेज ‘भारत विकास’ ने बनाया था।

आज 10Rs.में चाय समोसा नही मिलता और…

Posted by Bharat Vikas – भारत विकास on Thursday, 14 November 2019

जेएनयू हॉस्टल नहीं, PG का कमरा

इस तस्वीर को यांडेक्स पर रिवर्स सर्च करने से हमें इस तस्वीर को शामिल करने वाली एक वेबसाइट मिली, जिसमें इसी रूम की दूसरे एंगल से ली गई एक तस्वीर प्रकाशित की गई थी, जिसके विवरण में लिखा है –“स्टूडेंट्स इन हाउसिंग”

कीवर्ड्स सर्च करने से हमें ‘Students Inn Housing’ नाम का एक फेसबुक पेज मिला, जो दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में PG सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। इस समान तस्वीर को 16 मई, 2018 को पोस्ट किया गया था।

It’s the personal touch that will help you feel at home immediately
*
#students #studentsinn #delhiuniversity #delhigram #delhi #hospitality #hostel #accomodation #pg

Posted by Students Inn on Wednesday, 16 May 2018

ऑल्ट न्यूज़ ने जेएनयू के छात्र से संपर्क कर कॉलेज हॉस्टल के कमरे की तस्वीर साझा करने के लिए उनसे अनुरोध किया। सबूत के तौर पर, वह तस्वीरें वायरल तस्वीर से अलग ही थी।

JNU में हॉस्टल शुल्क, जिससे परिसर में रह रहे छात्रों का वार्षिक फीस लगभग दोगुना हो जाएगा के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया में PG रूम की तस्वीर को जेएनयू हॉस्टल के कमरा बताकर वायरल किया गया।

The post दिल्ली के एक PG कमरें की तस्वीरें JNU छात्रावास के रूप में वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading