
TRAI देश में मोबाइल फोन्स की नम्बरिंग स्कीम को बदलने के बारे में सोच रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस योजना में मोबाइल नंबर फोन्स के डिजिट्स को बढ़ने के बारे में सोचा जा रहा है। आसान शब्दों में समझाएं, तो TRAI 10 डिजिट के मोबाइल नंबर को 11 डिजिट का करने का सोच रही है।
इस समीक्षा की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि टेलीफोन कनेक्शंस की मांग काफी बढ़ गई है। TRAI के अनुसार, देश में कनेक्शंस से जुडी लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए देश 2050 तक 260 करोड़ नम्बर्स की जरूरत पड़ेगी।
इसी कारण से मोबाइल नंबर को बढ़ने की जरूरत पड़ेगी। भारत में फिलहाल 120 करोड़ टेलीफोन कनेक्शंस हैं। यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के अनुसार, 2027 में भारत चीन को 160 करोड़ जनसंख्या के साथ पीछे छोड़ देगा।
जागरण डॉट कॉम के अनुसार, टेलीफोन नंबर की बढ़ती मांग की वजह से TRAI को नम्बर्स में डिजिट बढ़ाने को लेकर विकल्प देखने पड़ रहे हैं। बता दें, 9,8 और 7 से शुरू होने वाले मोबाइल नम्बर्स के पास 2.1 बिलियन कनेक्शंस की क्षमता है।
इसके अलावा, 2050 तक देश की मांग को पूरा करने के लिए 2.6 बिलियन अतिरिक्त नम्बर्स की जरूरत पड़ेगी। TRAI ने इस बारे में लोगों से राय मांगी है। इसके लिए ऑथरिटी ने 21 अक्टूबर की डेडलाइन तय की है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source