सऊदी अरब पर हमले के बाद ईरान में तनाव, ज़ंग के आसार!

सऊदी अरब पर हमले के बाद ईरान में तनाव, ज़ंग के आसार!

सऊदी अरब के अरामको तेल प्लांट पर हुए हमले के बाद से ही अमेरिका और सऊदी अरब, इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ईरान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है लेकिन अमेरिका लगातार इसे तूल दे रहा है।

अब इन बयानों के जवाब में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर हुसैन सलामी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर कोई भी देश ईरान पर हमले की योजना बना रहा है तो वह युद्ध के परिणामों को भुगतने के लिए तैयार रहे।

सलामी ने कहा कि अगर कोई भी देश उनपर हमला करता है तो वह देश युद्ध का मैदान बनने के लिए तैयार रहे। अगर इसके बाद भी वह यही चाहते हैं तो आगे बढ़ें।सलामी ने ये बातें तेहरान में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। सलामी ने साथ ही कहा कि वो ईरान को युद्ध का मैदान कभी नहीं बनने देंगे।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख मेजर जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि, सावधान रहें, यह आक्रामकता सीमित नहीं रहेगी। हम सभी हमलावर देशों का पीछा करेंगे।

बता दें, सऊदी अरब में अरामको तेल प्लांट पर हमले के बाद आज अमेरिका ने बड़ा फैसला लेते हुए सऊदी अरब और यूएई में अमेरिकी सेना तैनात करने की बात कही है। सऊदी अरब और यूएई सरकार की ओर से इसको लेकर निवेदन किया गया था, जिसके बाद अमेरिका ने यह फैसला लिया है।

पेंटागन से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तैनाती को मंजूरी दी है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना से इनकार किया है। ट्रंप ने कहा कि मैं ईरान में 15 अलग-अलग बड़ी चीजें कर सकता हूं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading