तमंचे पर डिस्को करते नजर आया बीजेपी विधायक, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

तमंचे पर डिस्को करते नजर आया बीजेपी विधायक, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी विधायकों को सभ्यता का पाठ पढ़ाने में जुटे हुए हैं,वहीँ बीजेपी विधायक अपनी अश्लील हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हांथो में बन्दूक लहराते हुए और मुझको राणा जी माफ़ करना वाले गाने पर डांस करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं।

भाजपा विधायक प्रणव चैंपियन, जिन्हें हाल ही में एक पत्रकार को धमकाने के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था,एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए है। विधायक प्रणव चैम्पियन ,जो उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा से विधायक है,जिन्हे विवादों का बादशाह भी कहा जाता है। इसके पहले भी विधायक जी पर बहुत से मामले लंबित हैं।

Image result for CHAMPION VIDHAYAK PRANAV
SOURCRE:GOOGLE
  • हाँथ में तीन तीन बन्दूक लिए बेशर्मी के साथ डांस करते हुए विधायक को कोई चिंता ही नहीं है ,अपने सत्ता के हनक में चूर विधायक प्रणव चैम्पियन के खिलाफ बीजेपी अनुसासन हीनता की कार्यवाई कर सकती है।वहीँ पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।
Image result for CHAMPION VIDHAYAK PRANAV
  • पुलिस का कहना है कि हम हथियारों की जाँच करेंगे कि हथियार लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी। एक बात तो तय है कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी इस विधायक के खिलाफ जल्द ही कोई ठोस कदम उठा सकती है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading