“फ्लोरिडा के तट से डोरियन तूफान का नज़ारा”-अनुवाद, इस ट्वीट के साथ एक वीडियो Physics-astronomy.org (@OrgPhysics) के ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है।
A view of Hurricane Dorian 🌪 from the coasts of Florida. pic.twitter.com/1CgHofJ2LG
— Physics-astronomy.org (@OrgPhysics) September 6, 2019
इस ट्वीट को कई लोगों ने रीट्वीट किया है, जिसमें पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मंत्री फवाद हुसैन भी शामिल हैं।
डिजिटल कलाकृति
प्रसारित वीडियो में डोरियन तूफान को नहीं दिखाया गया है लेकिन यह एक डिजिटल रूप से बनाई गई कलाकृति है। यूएस के फोटोग्राफर ब्रेंट शेवनॉर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो क्लिप को अपलोड किया था।
AFP के साथ ईमेल में हुई बातचीत में, उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनकी तस्वीर का एनिमेटेड संस्करण है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता TheGlitch ने बनाया था। शेवनॉर ने AFP को बताया,“हाँ, इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता TheGlitch वह व्यक्ति है जिसनें यह वीडियो बनाया है। मैंने इस कलाकृति को बनाने के लिए दो शटरस्टॉक तस्वीरों को एक साथ जोड़ा था। यूट्यूब पर मौजूद वीडियो मेरा ही है, जिसमें मैंने बताया है कि यह कलाकृति मैंने कैसे बनाई है”-अनुवाद।
इस कलाकृति को बनाने के लिए उन्होंने जिन दो तस्वीरें – 1 और 2 – को इक्क्ठा किया, उन्हें भी AFP से साझा किया था।

TheGlitch ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस एनीमेशन को अपलोड किया था, जिसके विवरण में लिखा है,“तूफान में भी शांति है विंसेंट वैन गॉग।। तस्वीर को @shavnore द्वारा लिया गया है और एनिमेटेड TheGlitch @theglitch.og द्वारा किया गया है”-अनुवाद।

डिजिटल रूप से बनायी गयी कलाकृति और एनीमेशन को सोशल मीडिया में फ्लोरिडा के तटों से डोरियन तूफान के रूप से साझा किया गया है।
The post डिजिटल कलाकृति को फ्लोरिडा के तट पर डोरियन तूफान बताकर साझा किया गया appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

