ट्रम्प ने ईरान को लेकर दिया बड़ा बयान, कह..?

ट्रम्प ने ईरान को लेकर दिया बड़ा बयान, कह..?

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि वह महज बातचीत के लिए ईरान पर से प्रतिबंधों को नहीं हटाएंगे। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ईरान चाहता है कि बातचीत के लिए मैं उसपर से प्रतिबंधों को हटा दूं।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं कि ऐसा हरगिज नहीं होने वाला है। अमेरिका ईरान से प्रतिबंधों को नहीं हटाएगा। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के इस एलान से खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होता नहीं नजर आ रहा है।

वहीं, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी की वेबसाइट की मानें तो जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस के नेताओं ने अमेरिका से बातचीत के लिए ईरान को प्रोत्साहित किया था और आश्‍वासन दिया था कि अमेरिका ईरान पर से सभी प्रतिबंधों को हटा देगा।

हालांकि, अब अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने अपने ट्वीट के जरिए तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। ट्रंप के बयान पर हसन रूहानी ने कहा है कि प्रतिबंधों और अधिकतम दबाव में यदि हम अमेरिका के साथ बातचीत करना भी चाहें तो इसके सकारात्‍मक नतीजे आने में संदेह है।

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौता टूटने के बाद से ही तनाव बना हुआ है। ईरान द्वारा परमाणु समझौता खत्म होने के बाद अमेरिका ने दोबारा ईरान पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं।

वहीं, पिछले हफ्ते ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हुए हमलों के बाद से खाड़ी क्षेत्र में सैन्य टकराव का खतरा और भी बढ़ गया था। रूस ने साफ साफ कह दिया है कि यदि युद्ध हुआ तो वह ईरान का साथ देगा। यही नहीं रूस ने अमेरिका से साफ लफ्जों में कह दिया है कि वॉशिंगटन यदि क्षेत्र में हिंसा को बढ़ावा देगा तो इसकी भरपाई करना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading