ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ी, चल सकता है महाभियोग की जांच!

ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ी, चल सकता है महाभियोग की जांच!

अमरीका में कराए गए ताज़ा सर्वेक्षण के परिणामों से पता चलता है कि इस देश के 51 प्रतिशत लोग राष्ट्रपति ट्रम्प के ख़िलाफ़ महाभियोग के लिए सांसदों द्वारा जांच किए जाने के पक्ष में हैं।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, क्वीनी पियाक विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण के परिणामों से पता चलता है कि अमरीका के अधिकतर लोग राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने के लिए जांच किए जाने का समर्थन कर रहे हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार 45 प्रतिशत अमरीकी, ट्रम्प के ख़िलाफ़ महाभियोग की जांच के विरुद्ध हैं।

सीएनएन टीवी ने इस बारे में अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि ट्रम्प के ख़िलाफ़ महाभियोग का प्रस्ताव सामने आने के तुरंत बाद जो बातें सामने आई थीं उनमें से एक यह थी कि क्या अमरीकी जनमत इसका समर्थन करेगा? अगस्त में कराए गए एक सर्वेक्षण में केवल 41 प्रतिशत अमरीकियों ने कहा था कि ट्रम्प के ख़िलाफ़ महाभियोग की जांच का विचार अच्छा है।

25 सितम्बर को काॅलेज मारिस्ट संस्था के एक सर्वेक्षण के परिणामों में यह बात सामने आई थी कि 49 प्रतिशत अमरीकी, ट्रम्प के ख़िलाफ़ महाभियोग की जांच के पक्ष में हैं। 3 से 8 अक्तूबर के बीच इसी संस्था के सर्वेक्षण में यह संख्या बढ़ कर 52 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।

इस बीच सर्वेक्षणों से यह पता चलता है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव के एक प्रत्याशी जो बाइडन को अब तक 27 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन हासिल हो चुका है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सिनेटर बर्नी सेंडर्ज़ को 11 प्रतिशत मतदाताओं का, पीट बूटीजीज को 8 प्रतिशत मतदाताओं का और कमला हेरिस को चार प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन हासिल है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں