
गोवा: गोवा के चीफ़ मिनिस्टर प्रामोद सावंत ने माता-पिता से अपील की है कि वो अपने मोबाइल फ़ोन में टिक टॉक और पब जी गेम डाउनलोड ना करें। राज्य असैंबली में कांग्रेस सदस्य रवी की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए चीफ़ मिनिस्टर ने कहा कि बच्चों को इस तरह के एप से बचाने के लिए एजूकेशन बोर्ड ने एक सरकूलर भी जारी किया है जिसमें माता-पिता से टिक टॉक और पब जी गेम डाउनलोड ना करने की ख़ाहिश की गई है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source