झारखंड चुनाव: 20 सीटों के लिए दुसरे चरण का मतदान जारी!

झारखंड चुनाव: 20 सीटों के लिए दुसरे चरण का मतदान जारी!

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं, 2 सीटों जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज दूसरे दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं।

झारखड में दूसरे चरण के तहत 20 सीटों मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक करीब 9 प्रतिशत मतदान हुआ है।

20 सीटों पर चुनाव
इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट भी शामिल है, जहां उनके खिलाफ पार्टी के ही बागी नेता सरयू राय के लड़ने से मामला दिलचस्प हो गया है। राज्य की 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इतने हैं मतदाता
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार चौबे ने बताया कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48,25,038 वोटर हैं, जिसमें 23,93,437 महिला और 90 थर्ड जेंडर हैं। मतदान के लिए कुल 6,066 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 1,016 बूथ शहरी और बाकी केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading