
मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक और सामूहिक बलात्कार की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक स्कूल से पढ़ाकर लौट रही शिक्षिका के साथ चार लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया है।
हरिभूमी पर छपी जानकारी के अनुसार, रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के एक स्कूल से पढ़ाकर लौट रही शिक्षिका को चार युवकों ने जबरन उठाकर बलात्कार किया। शिक्षिका को चारों आरोपी अरहर के खेत में ले गए और बारी बारी से बलात्कार किया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही रीवा रेंज के आईजी भी रामपुर थाना इलाके में पहुंच गए हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source