
जगदलपूर: छत्तीसगढ़ के दुरभा थाना इलाक़े के झीरम घाटी में आज एक जीप के बे क़ाबू हो कर खाई में गिर जाने से एक बुज़ुर्ग की मौत हो गई और तीन लोग ज़ख़मी हो गए।पुलिस सुत्रो ने बताया कि जगदलपूर में तोंगपाल जा रही एक जीप रोड डिवाइडर से टकराने के बाद बेक़ाबू हो कर खाई में गिर गई। इस दौरान 77 वर्षीय मौसी जीप के नीचे आगया जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादिसे में जीप पर सवार कौंद राम, धरमिंद्र और जीप ड्राईवर ज़ख़मी हो गए। ज़ख़मीयों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किराया गया है। सुत्रो ने बताया कि हादसे के वक़्त जीप की रफ़्तार काफ़ी तेज़ थी। इस के वजह से मोड़ पर जीप ड्राईवर गाड़ी पर क़ाबू ना रख सका और ये हादिसा हो गया।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source