जावेद अख्तर ने किया प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट, पाकिस्तान के लिए कही बड़ी बात !

जावेद अख्तर ने किया प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट, पाकिस्तान के लिए कही बड़ी बात !

प्रियंका चोपड़ा  के यूनिसेफ गुडविल एम्बेसडर  पद को लेकर अब पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है. हाल ही में खबर आई थी कि पाकिस्तान  ने यूनिसेफ  को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ गुडविल एम्बेसडर के पद से हटाया जाए. इस मामले पर कंगना रनौत  ने प्रियंका का समर्थन किया था. इसके बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने भी प्रियंका का समर्थन किया है.

जावेद अख्तर ने कहा कि देश की नागरिक होने के नाते प्रियंका का जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर सरकार को सपोर्ट करना स्वाभाविक है. कोलकाता में एक इवेंट के दौरान जावेद अख्तर ने पीटीआई से कहा, “यदि उनकी टिप्पणियों ने पाकिस्तानी प्रतिष्ठान को नाराज किया है तो वे जो चाहें, वह कर सकते हैं.”

आगे उन्होंने कहा, मैं प्रियंका चोपड़ा को निजी तौर पर जानता हूं. यह सुसंस्कृत, सभ्य और शिक्षित हैं और वह एक भारतीय हैं. यदि (प्रियंका चोपड़ा की तरह) एक आम भारतीय नागरिक और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के नजरिए में मतभेद और किसी प्रकार का विवाद होता है, तो उनका नजरिया निश्चित रूप से एक भारतीय की तरह होगा. मैं प्रियंका चोपड़ा को निजी तौर पर जानता हूं. वह सभ्य और शिक्षित हैं और वह एक भारतीय हैं.”

आपको बता दें कि इससे पहले कंगना ने प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में कहा था, “ये कोई आसान विकल्प नहीं जब आप अपनी भावनाओं और कर्तव्यों के बीच बंध जाते हैं. यूनिसेफ के गुडविल ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते ये बात सच है कि आप अपनी विचारधारा किसी एक देश को समर्पित नहीं कर सकते हैं. लेकिन हम में से कितने लोग दिमाग के आगे दिल की सुनते हैं.”

आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने ‘जय हिंद’ भी कहा था. हाल ही में एक इवेंट के दौरान इस बात को लेकर एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया था जिसका प्रियंका ने उन्हें जवाब भी दिया.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading