‘जामिया’ में जो हुआ वह जलियांवाला बाग की तरह है- उद्धव ठाकरे

‘जामिया’ में जो हुआ वह जलियांवाला बाग की तरह है- उद्धव ठाकरे

नागरिकता कानून को लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में लोग सड़क पर उतरकर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच रविवार को जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजी, आंसू गैस के गोले दागे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

इसपर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी तुलना जलियांवाला बाग से की है। उन्होंने कहा, ‘जामिया मिलिया इस्लामिया में जो हुआ वह जलियांवाला बाग की तरह है। छात्रों में युवा बम जैसी ताकत है। हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह छात्रों के साथ जो कर रही है वैसा न करें।’

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں