जामिया- भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर ने मोदी सरकार की निंदा की

जामिया- भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर ने मोदी सरकार की निंदा की

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में सोमवार दिनभर चला प्रदर्शन देर शाम को मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया। शाम होते-होते छात्रों व स्थानीय लोगों की संख्या कम होने लगी। बाद में छात्रों ने रातभर के लिए प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।

इससे पूर्व शाम को जामिया के छात्रों के समर्थन में भीम आर्मी के चंद्रशेखर उर्फ रावण जामिया पहुंचे। कुछ देर छात्रों के साथ बिताने के बाद चंद्रशेखर वापस लौट गए।

चंद्रशेखर ने पुलिस बर्बरता का विरोध कर रहे छात्रों का साथ देने की बात कही। जामिया में चल रहे प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने रणनीति बनाई थी कि वह कैंपस के बाहर जाकर कोई प्रदर्शन नही करेंगे।

इसी रणनीति के तहत छात्र कैंपस के आसपास ही प्रदर्शन करते रहे। छात्रों का कहना था कि सुबह करीब नौ बजे दोबारा छात्र जामिया नगर के गेट नंबर-6 पर जुटेंगे।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading