जामिया फायरिंग: अनुराग ठाकुर हुए ट्रोल, यूजर्स ने कहा- केंद्रीय मंत्री कहेगा गोली मारो, तो यही नतीजा होगा

जामिया फायरिंग: अनुराग ठाकुर हुए ट्रोल, यूजर्स ने कहा- केंद्रीय मंत्री कहेगा गोली मारो, तो यही नतीजा होगा

 जामिया के पास नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ रैली से पहले गुरुवार को युवक ने फायरिंग की। इस युवक का फेसबुक प्रोफाइल में नाम रामभक्त गोपाल है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ट्विटर में “टेररिस्ट’ टॉप ट्रेंड में है। इसके अलावा हैशटैग रामभक्त गोपाल और अरेस्ट अनुराग ठाकुर भी ट्रेंड में हैं। यूजर्स केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री कहेगा कि गोली मारो तो नतीजा यही होगा। एक यूजर ने लिखा- हीरो गोपाल, डायरेक्टर अनुराग ठाकुर।

अनुराग ठाकुर ने 27 जनवरी को रिठाला में भाजपा की चुनावी रैली में लोगों से नारे लगवाए थे “देश के गद्दारों को….’, इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने कहा था “गोली मारो #$#$ को’। इसी नारे को लेकर सोशल मीडिया पर अरेस्ट अनुराग ठाकुर ट्रेंड हो रहा है।

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

  • ‘गोली मारो’ जैसा बयान देने के बाद भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • जामिया इलाके में सीएए के खिलाफ रैली से पहले जब युवक पिस्टल लहरा रहा था, तो वहां पुलिस ने युवक को क्यों नहीं रोका?
  • जब युवक गोली चला रहा था, तब उसके पीछे करीब 12 पुलिसवाले हाथ बांधकर खड़े थे, क्यों?

यूजर्स बोले- पहले गांधी को मारा, आज गांधीवादियों को मारने की कोशिश

घटना के बाद तीन घंटे के भीतर हैशटैग टेररिस्ट से 98 हजार से ज्यादा ट्वीट हुए। इसी दौरान हैशटैग रामभक्त गोपाल से 20 हजार और अरेस्ट अनुराग ठाकुर से 24 हजार से ज्यादा ट्वीट हुए। हैशटैग गोपाल हिंदुत्वआतंकवादी भी ट्रेंड में है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस, शाहीनबाग प्रोटेस्ट भी ट्रेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- मंच से गोली मारो नारा लगाने का नतीजा। पहले इन्होंने गांधीजी को मारा, आज ये गांधीवादियों को मारना चाहते हैं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading