ज़ंग को लेकर इमरान खान का बहुत बड़ा कबूलनामा!

ज़ंग को लेकर इमरान खान का बहुत बड़ा कबूलनामा!

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान कभी युद्ध का राग अलाप रहा है तो कभी परमाणु बम की बात कर रहा है। अब एक बार फिर प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ ऐसा ही बयान दिया है।

उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि पाकिस्तान भारत के साथ पारंपरिक युद्ध में हार सकता है। उन्होंने इशारों में दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की संभावना जताई है।

खान ने कहा कि पारंपरिक युद्ध को हारने की स्थिति में एक देश के पास दो विकल्प होते हैं। एक तो ये कि वो सरेंडर कर दे और दूसरा ये कि वो अंत तक लड़े। पाकिस्तान अंत तक लड़ेगा, यही वजह है कि जब परमाणु शक्ति से संपन्न देश लड़ेंगे तो इसके नतीजे भी अपनी ही होंगे।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि वह शांतिवादी हैं। इमरान ने कहा, “मैं हमेशा से युद्ध के खिलाफ रहा हूं। मेरा ये मानना है कि इससे कोई समस्या नहीं सुलझती।

चाहे फिर आप वियतनाम की लड़ाई की बात करें या फिर इराक की लड़ाई देख लीजिए। युद्ध के साथ कुछ अन्य समस्याएं जरूर खड़ी हो गईं, जो उन समस्याओं से बड़ी हैं, जिसके लिए युद्ध लड़ा गया था।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी परमाणु युद्ध नहीं करेगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading