जय श्री नही कहने पर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों की पिटाई,इस संगठन पर लगे आरोप,देखिए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ज़बरदस्ती जय श्रीराम कहलवाने और नारे लगवाने का तो जैसे कोई ट्रेंड चल गया है,रोज़ाना कोई ना कोई खबर सामने आती है।

उन्नाव से समाचार मिल रहे है कि मदरसे के एक बच्चे की जय श्री राम के नारे नहीं लगाने पर पिटाई की गई. इस घटना में कई बच्चे जख्मी हो गए. मदरसे के लोगों का आरोप है कि हमला करने वाले लोग बजरंग दल (Bajrang Dal) के थे. हमलावरों ने कई बच्चों की साइकिल भी तोड़ दी. फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने तीन जख्मी बच्चों का मेडिकल करवाया है और फेसबुक प्रोफाइल के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है. कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. इससे पहले असम के बारपेटा जिले में चार उपद्रवियों ने तीन मुस्लिम युवकों की पिटाई कर दी थी और उन्हें जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर किया था।

यूपी के कानपुर से भी कुछ समय पहले इसी तरह का मामला सामने आया था. कानपुर के बर्रा इलाके में एक मुस्लिम किशोर की कुछ लोगो ने बुरी तरह से पिटाई कर दी थी. किशोर का आरोप था कि उसने टोपी पहन रखी थी और लोग उससे जय श्री राम का नारा लगाने को कह रहे थे।

बर्रा के रहने वाला ताज (16) किदवई नगर स्थित मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर लौट रहा था तभी तीन चार अज्ञात बाइक सवार लोगो ने उसे रोक लिया था और उसके टोपी पहने होने पर विरोध किया. बर्रा पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह के अनुसार बाइक सवार युवकों ने ताज को ‘जय श्री राम’ कहने को कहा था. जब उसने यह कहने से इनकार किया तो उसकी पिटाई कर दी गई।

झारखंड में 24 वर्षीय मोटर साइकिल चोरी के आरोपी तबरेज अंसारी को एक पोल से बांधा गया था और फिर उसे बुरी तरह से पीटा गया था. इसके साथ ही जबरन उससे ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के नारे लगवाये गए थे. उसके बेहोश होने के बाद उसे प्रशासन को सौंप दिया गया था, पुलिस हिरासत में चार दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading