चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया!

चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए मैनिफेस्टो में भाजपा ने विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न दिलाने का वादा किया है

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गठबंधन होने के बाद भी भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग मैनिफेस्टो जारी किए हैं। पहले शिवसेना ने अपना घोषणापत्र जारी किया और अब भाजपा भी अपने मैनिफेस्टो संकल्प पत्र-2019 के साथ जनता के सामने आ गई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए मैनिफेस्टो में भाजपा ने विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न दिलाने का वादा किया है।
भाजपा ने सावरकर के अलावा सावित्री बाई फुले को भी भारत रत्न दिलाने का वादा किया है
।

विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन कर मैदान में है, हालांकि दोनोंं पार्टियों ने अलग-अलग अपना घोषणापत्र जारी किए हैं। कई लोकलुभावन चुनावी वादों का उल्लेख कर दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा अपना पूरा दमखम लगा रही है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में किसानों और युवाओं को भी लुभाने की कोशिश की है। किसानों को दिन में 12 घंटे से ज्यादा बिजली देने के वादे के साथ ही भाजपा ने युवाओं के लिए एक करोड़ रोजगार देने का भी वादा किया है।

वहीं, भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के जरिए संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ने का भी वादा किया गया है। इसके अलावा शिवसेना ने बिजली की दरों में 30 प्रतिशत कटौती और किसानों की कर्जमाफी का भी वादा किया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں