
देश के कई स्थानों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने सरकार का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल केंद्र सरकार देश में NRC लागू करने नहीं जा रही है। अभी इसकी कोई योजना नहीं है।
रेड्डी ने कहा, एनआरसी की सूची को लागू करने की समयसीमा पर अभी तक काम नहीं किया गया है और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर किसी से भी बात करने को तैयार है, जो हिंसा में शामिल न हो। ये कब लागू किया जाएगा, कुछ कह नहीं सकते क्योंकि फिलहाल इसकी तैयारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी इसका कोई ड्राफ्ट तैयार नहीं किया गया है और न ही कैबिनेट ने इसे अप्रूव किया है और न ही कानूनी रूप से इसका खांका तैयार किया जा रहा है।
गृह राज्यमंत्री ने लोगों से प्रदर्शन ना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ एक शब्द या एक लाइन भी नहीं है। मैं लोगों को गुमराह करने वाले राजनीतिक दलों और बुद्धिजीवियों से पूछता हूं कि क्या आप लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं?
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK