अमेरिका के हिरासत केंद्र की तस्वीरें, असम की बताकर प्रसारित

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान, कुछ तस्वीरों को इस दावे से साझा किया गया जा रहा है कि ये तस्वीरें असम के हिरासत केंद्रों को दर्शाती है। साथ में साझा किये गए सन्देश के मुताबिक, “इस तरह के हालात मे रहना आप को मंजूर हे तो फिर आप का चुप रहना लाज़्मी हे..असम के डीटेंशन सेंटर की एक तस्वीर।”

यह दावा फसेबूक पर भी पोस्ट किया गया है।

इस तरह के हालात मे रहना आप को मंजूर हे तो फिर आप का चुप रहना लाज़्मी हे।🤐🤐
असम के डीटेंशन सेंटर की एक तस्वीर,,,

Posted by Aslam Khan Guj on Sunday, 15 December 2019

इसके अलावा, कुछ उपयोगकर्ताओं ने इस तस्वीर को अपनी वेबसाइट पर भी साझा किया है।

तथ्य जांच

पहली तस्वीर

एक आसान सा रिवर्स सर्च करने पर हमें पता चला कि यह तस्वीर अमेरिका में सीमा के आसपास पहरा लगाने की सुविधा को दर्शाती है। गेट्टी इमेजीस के मुताबिक, “MCALLEN, TX – JUNE 10: महा निरीक्षक के कार्यालय द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में, यूएस बॉर्डर के पहरे की सुविधा वाले McAllen Station पर 10 जून, 2019 को कई परिवार देखने को मिले थे।” (अनुवाद)

दूसरी तस्वीर

दूसरी तस्वीर भी अमेरिका के हिरासत केंद्र की है। गेट्टी इमेजीस के अनुसार, “WESLACO, TX – JUNE 11: महानिरीक्षक द्वारा प्राप्त हुई यह तस्वीर, 11 जून, 2019 को टेक्सास के वेस्लाको में अमेरिकी सीमा पर पहरे वाले वेस्लेको स्टेशन पर परिवार की भीड़ को देखा जा सकता है।” (अनुवाद)

तीसरी तस्वीर

इस आखरी तस्वीर की पड़ताल ऑल्ट न्यूज़ ने अपने पहले के एक लेख में ही की थी। यह तस्वीर Dominican रिपब्लिक के ला रोमाना जेल की स्थिति को दर्शाती है।

इस तरह, विदेशी सीमा की पहरेदारी की सुविधा और जेल की तस्वीरों को असम के हिरासत केंद्र की बताकर झूठे दावे से साझा किया गया।

The post अमेरिका के हिरासत केंद्र की तस्वीरें, असम की बताकर प्रसारित appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading