गुजरात: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, दो की मौत, चार लोग घायल

गुजरात: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, दो की मौत, चार लोग घायल

गुजरात के आणंद जिले में रविवार को दो समुदायों के बीच संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये. पुलिस के अनुसार खंभात तालुका के अंडेल गांव में पटेल और मोलेसलाम गारासिया (मुसलमान) समूह के बीच पैसे को लेकर बहस के बाद हिंसक झड़प होने लगी.

पुलिस उपायुक्त (खंभात) रीमा मुंशी ने कहा, ”इस झड़प में दो लोगों की जान चली गयी और चार अन्य घायल हो गये. इस दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया.” उन्होंने कहा, ”घायलों को करामसाद और वड़ोदरा में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.”

अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस उपायुक्त (खंभात) रीमा मुंशी ने कहा, ”कानून व्यवस्था बनाए रखने और जांच के लिए घटनास्थल पर पुलिस की एक टुकड़ी तैनात कर दी गयी है.”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں