कलकत्ता हाई कोर्ट ने राजीव कुमार पर गिरफ्तारी से लगी रोक हटाई, CBI ने दिया नोटिस

कलकत्ता हाई कोर्ट ने राजीव कुमार पर गिरफ्तारी से लगी रोक हटाई, CBI ने दिया नोटिस

कलकत्ता हाई कोर्ट ने सारदा चिट फंड घोटाला मामले में बड़ा आदेश दिया है. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में पश्चिम बंगाल के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर से लगी रोक हटा ली है. हाई कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक नोटिस को रद्द करने के उनके अनुरोध को भी खारिज कर दिया. इस नोटिस में राजीव कुमार से मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया था. राजीव कुमार फिलहाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) के पद पर कार्यरत हैं.

 

कलकत्ता हाई कोर्ट से गिरफ्तारी की राहत खत्म होने के बाद जांच एजेंसी सीबीआई की टीम कोलकाता साउथ डिविजन के डीसीपी के ऑफिस पहुंच गई. एजेंसी ने शनिवार को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया है.

 

फिलहाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) के पद पर कार्यरत राजीव कुमार उस विशेष जांच दल का हिस्सा थे जिसे राज्य सरकार ने अन्य चिटफंड मामलों के साथ ही इस घोटाले की जांच के लिए बनाया था. लेकिन, हाई कोर्ट ने 2014 में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया.

सारदा ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लाखों लोगों को कथित तौर पर निवेश पर ऊंचे रिटर्न का वादा कर उन्हें 2500 करोड़ रूपये का चूना लगाया था.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading