गणतंत्र दिवस के मौके पर केरल की 10 हज़ार मस्जिदों पर फ़हराया गया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर केरल की 10 हज़ार मस्जिदों पर फ़हराया गया तिरंगा

केरल में  गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को वहां की 10 हज़ार से ज्यादा मस्जिदों में तिरंगा झंडा फहराया गया और उसके परिसरों को सफेद, हरे और केसरिया रंग से सजाया गया।

केरल स्टेट वक्फ बोर्ड ने इससे पहले कहा था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर केरल में सभी मस्जिदो में राष्ट्रीय झंडा फहराया जाएगा और भारतीय संविधान की प्रस्ताना पढ़ी जाएगी ताकि “राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा” दिया जा सके।

कई मुस्लिम संगठनों ने गणतंत्र दिवस मनाने पर जोर दिया ताकि इसका संदेश जा सके। इनकी तरफ से सभी महल कमेटियों और अन्य को सर्कुलर भेजा गया कि वे राष्ट्रीय झंडा फहराएं और भारतीय संविधान की रक्षा का वचन लें। मस्जिदों में भी संविधान की प्रस्तावना को सर्कुलर के साथ भेजा गया।

ये सब ऐसे वक्त पर हुआ है जब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) पर केरल समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन होता रहा है। केरल ने सीएए के खिलाफ कैंपेन में अहम भूमिका निभाई है।

इससे पहले महीने की शुरुआत में, केरल विधानसभा ने सबसे पहले सीएए के खिलाफ प्रस्तावना पास किया। केरल की ऐसी पहली सरकार है जिसने सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट हलफनामा दायर किया है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading