मनमोहन सिंह के साथ राहुल गांधी द्वारा केक काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि गांधी ने पूर्व पीएम को अपने जन्मदिन का केक नहीं काटने दिया। सिंह का जन्मदिन 26 सितंबर को था। वीडियो शेयर करने वालों में ऋषि बागरी भी थे, जिन्होंने लिखा, “#ManmohanSingh अपना केक काटने के लिए भी स्वतंत्र नहीं है।” (अनुवाद) वीडियो को दो लाख से अधिक बार देखा गया है और ट्वीट को लगभग 9700 लाइक मिले हैं।
#ManmohanSingh is not even free to cut his own cake. pic.twitter.com/ziIjvFpdlS
— Rishi Bagree ऋषि 🇮🇳 (@rishibagree) September 26, 2019
शेफाली वैद्य ने वीडियो यह कहते हुए साझा किया है कि, “मनमोहन सिंह को अपने जन्मदिन के केक को काटने के लिए भी अनुमति नहीं है जब तक की @RahulGandhi उनका हाथ पकड़ कर उन्हें मार्गदर्शित ना करे! यह सोचिये कि उन्होंने 10 साल तक कैसे सरकार चलायी होगी!!”-अनुवादित।
Hmmm, MMS doesn’t even have the authority to cut his own birthday cake before @RahulGandhi leads his hand! Imagine how he ‘ran’ the govt for 10 years!! pic.twitter.com/jl9u7r5eqv
— Shefali Vaidya ஷெஃபாலி வைத்யா शेफाली वैद्य (@ShefVaidya) September 26, 2019
यह वीडियो फेसबुक पर भी प्रसारित है। ‘अरनब फेन क्लब’ पेज द्वारा साझा किये इस वीडियो को करीब 35,000 बार देखा गया है।
Manmohan Singh is not even free to cut his own cake.
Posted by Arnab Fan Club on Thursday, 26 September 2019
वास्तव में, यह फेसबुक पर यह वीडियो इस दावे से वायरल है।

2018 का वीडियो
इस वीडियो को 2018 में भी बागड़ी ने ट्वीट किया था।
गाँधी परिवार इनको अपना केक तक नही काटने देते है,
सरकार क्या खाक चलाने दिए होंगे pic.twitter.com/ROaOf6TQFV— Rishi Bagree ऋषि 🇮🇳 (@rishibagree) December 28, 2018
यह वीडियो पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 27 दिसंबर, 2018 को कांग्रेस के आधिकारिक पेज द्वारा अपलोड किया गया था।
इस वीडियो को मीडिया द्वारा भी प्रकाशित किया गया था।
राहुल गांधी और मनमोहन सिंह का एक पुराना वीडियो, जिसमें पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी केक काट रहे है, यह वीडियो इस गलत दावे से सोशल मीडिया में शेयर किया गया कि सिंह के जन्मदिन के मौके पर उन्हें केक काटने की अनुमति नहीं दी गई है।
The post क्या मनमोहन सिंह के जन्मदिन का केक राहुल गांधी ने काटा? पुराना असंबधित वीडियो वायरल appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source