योगी सरकार के मंत्री पर पत्नी ने लगाया आरोप, कहा- मेरे ऊपर पेशाब किया, और बुरी तरह पिटा

योगी सरकार के मंत्री पर पत्नी ने लगाया आरोप, कहा- मेरे ऊपर पेशाब किया, और बुरी तरह पिटा

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बाबूराम निषाद की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है. नीतू निषाद द्वारा लिखे गए फेसबुक पोस्ट के अनुसार, ‘मेरे पति ने मुझ पर हाथ उठाया और मुझे जान से मारने की धमकी दी. यहां तक कि उन्होंने मुझे बंदूक से जान से मारने की भी धमकी दी है. मेरे पति एक मंत्री हैं और बावजूद इसके वे मेरे साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं.’

नीतू ने आगे लिखा कि उन्होंने कई बार अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिख कर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की.

नीतू ने आगे बताया, ‘इससे साफ जाहिर होता है कि मेरे पति के साथ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत है. उन्होंने मुझे कई बार कहा कि मैं यह मामला अपने पति के साथ व्यक्तिगत रूप से सुलझाऊं. फिर भी वे मुझे मारते-पीटते हैं.’

निषाद की पत्नी ने कहा कि वे शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करते हैं. अपने पत्र में नीतू निषाद ने लिखा, ‘वह मुझे बंदूक की नोक पर धमकाते थे, मेरे ऊपर पेशाब भी किया है और मुझे बुरी तरह से पीटते थे. वह मुझे मेरे माता-पिता और भाई को जान से मारने की धमकी भी देते थे.’

हालांकि बाबूराम निषाद ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है. मंत्री ने हमीरपुर जिला अदालत में तलाक की अर्जी दी है. मंत्री का कहना है कि उनकी पत्नी उनसे आए दिन लड़ाई करती थी. उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा पैसे की मांग करती थी. वह काफी पैसे उड़ाती है, जिसकी वजह से मैं तलाक लेना चाहता हूं.’

हालांकि तीन दिन पहले भी मंत्री टिकटॉक के वीडियो में बाइक चलाते हुए डांस करने को लेकर विवादों में घिरे थे.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں