क्या जगन मोहन रेड्डी को करीब लाना चाहती है बीजेपी, क्षेत्रीय दलों पर नज़र

क्या जगन मोहन रेड्डी को करीब लाना चाहती है बीजेपी, क्षेत्रीय दलों पर नज़र

केंद्र सरकार मंत्रीमंडल के विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने मुलाकात की।

 

नवोदय टाइम्स पर छपी खबर के अनुसार, बताया जा रहा है कि ये मुलाकात मंत्रीमंडल के विस्तार के लिए हुई है। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात की गई।

 

जानकारी के अनुसार बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हो सकता है। सूत्रों की माने तो विस्तार पर मंथन बजट सत्र से पहले से चल रहा है।

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद गैरकांग्रेस विपक्षी दलों की एकजुटता बढ़ने की संभावना के मद्देनजर हलचल तेज हुई है। सरकार सहयोगियों से तालमेल बैठाने के अलावा राजग के इतर दलों को साधना चाहती है। बीजेपी वाईएसआर कांग्रेस को कैबिनेट में शामिल करना चाहती है।

 

वहीं अगर पार्टी राजी नहीं हुई तो उसे लोकसभा डिप्टी स्पीकर का पद दिया जा सकता है। अगर जगन मंत्री पद पर मान गए तो डिप्टी स्पीकर पद नवीन पटनायक की बीजद को मिल सकता है।

 

इससे बीजेपी बीजद के गैरकांग्रेस विपक्षी मोर्चे में शामिल होने से रोकने के साथ राज्यसभा में ताकत बढ़ा सकती है। जगनमोहन ने बीजेपी के सामने राज्य विधानपरिषद भंग करने की सिफारिश मानने की बात रखी है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading