क्या चीन के मार्शल आर्ट कलाकारों ने ‘जय हो’ गाने पर नृत्यकला का प्रदर्शन किया?

सोशल मीडिया में सैंकड़ो कलाकार द्वारा विस्तृत नृत्यकला को दर्शाने का एक वीडियो इस दावे से साझा किया जा रहा है कि चीनी कलाकार फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनर’ के गीत ‘जय हो’ पर नृत्य कर रहे है।

यह वीडियो, जिसमें एक समकालीन जटिल तरह की रचना को बनाते हुए देखा जा सकता है, फेसबुक पर भी साझा किया गया है।

 

Jai Ho !!

The Chinese Commanding Choreography & their Citizen’s Obedience in addition to their elegance, artistry & grace

Posted by Narayanmoorthy Sundaresan on Monday, 21 October 2019

हालांकि, कई उपयोगकर्ता इस दावे पर संदेह कर रहे है कि वीडियो में कलाकार क्या वाकई में ‘जय हो’ गाने पर नृत्य कर रहे है या फिर वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

तथ्य जांच: मूल वीडियो में ‘जय हो’ गाना नहीं है

मूल वीडियो में, कलाकार ‘जय हो’ के गाने पर नृत्य नहीं कर रहे है। वीडियो के स्क्रीनशॉट को यांडेक्स पर रिवर्स सर्च करने से हमें इस वीडियो से जुड़े कई परिणाम मिले।

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में चीनी कलाकारों द्वारा मार्शल आर्ट को दर्शाता है, जिसे चीन के केंद्रीय टेलीविजन नेटवर्क (CCTV) द्वारा निर्मित नए साल का एक विशेष कार्यक्रम गाला के रुप में जाना जाता है। स्प्रिंग फेस्टिवल गाला हर साल आयोजित किया जाता है, जिसे देखने दुनिया भर से लाखों दर्शक आते हैं। सोशल मीडिया में साझा किया गया वीडियो फरवरी 2019 में आयोजित एक कार्यक्रम का है। जैसा कि नीचे पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है, कलाकार चीनी गाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

नीचे पोस्ट किये गए वीडियो में, सोशल मीडिया में साझा किये गए वीडियो के अंश को देखा जा सकता है।

यह ध्यान देने योग्य है कि वीडियो में दिख रहे कलाकार ‘जय हो’ गाने पर नृत्य नहीं कर रहे है। मूल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसे फरवरी 2019 में चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में लिया गया था।

The post क्या चीन के मार्शल आर्ट कलाकारों ने ‘जय हो’ गाने पर नृत्यकला का प्रदर्शन किया? appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading